Back

खबर का असर:ड्यूटी से हटाए गए बालूमाथ SDO निर्वाची पदाधिकारी का स्थान बदला गया,भेजे गए दूसरे जगह

Brief By Newsbrief / 11:48 PM on 24 May 2022


लातेहार( LATEHAR):पंचायत चुनाव के दौरान बालूमाथ के SDO को निर्वाची पदाधिकारी का ड्यूटी दिया गया था.जिला निर्वाचन पदाधिकारी लातेहार अबु इमरान ने  इसकी जानकारी दी है  कि निर्वाची पदाधिकारी पंचायत समिति सदस्य शेखर कुमार को मुक्त करने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग को प्रस्ताव भेजा गया था.राज्य निर्वाचन आयोग झारखण्ड ने उक्त प्रस्ताव पर सम्यक विचार करने के उपरांत शेखर कुमार को निर्वाची पदाधिकारी पंचायत समिति सदस्य पद से मुक्त करते हुये तीसरे चरण के मतदान की तिथि से पंचायत समिति सदस्य पद ( बरवाडीह, सरयू, मनिका लातेहार, हेरहंज, बारियातु, बालमाथ, चंदवा ) के लिए निर्वाची पदाधिकारी के रुप में पदाभिहित किया गया है. जानकारी के लिए बता दें की THE NEWS  POST ने इस मांमले को झारखण्ड राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को इस बात से अवगत कराई गयी थी

क्या था मामला

बालूमाथ पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी नीलम देवी ने राज्य निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को आवेदन दिया था.  ,जिसमें उनके द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शेखर कुमार को निर्वाचन के कार्य से मुक्त करने की मांग की गई थी  . उनके द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बालूमाथ प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के अभ्यर्थी ईश्वरी राम और अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार के बीच साला बहनोई का रिश्ता है .

एसडीओ की सरहज भी जिप प्रत्याशी

लातेहार जिला के बालूमाथ पश्चिमी जिला परिषद के सदस्य के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार की अपनी सरहज अरुणा कुमारी जिला परिषद के सदस्य पद की अभ्यर्थी हैं .  ज्ञात हो कि चुनाव कार्य में अनुमंडल पदाधिकारी की महती भूमिका होती है . बूथों में पुलिस बल के पदस्थापन, बूथों की संवेदनशीलता  एवं निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है . ऐसी स्थिति में आशंका जताई जा रही है कि पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति से लेकर बीच-बीच में भी अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास  किया जा सकता है .

Read more on Newsbrief