Back

लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी के विरुद्ध पंचायत समिति पद के अभ्यर्थी के द्वारा की गई निर्वाचन आयोग को शिकायत

Brief By Newsbrief / 8:59 PM on 20 May 2022


बालूमाथ  पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशी नीलम देवी ने राज्य निर्वाचन आयोग व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त को आवेदन दिया है ,जिसमें उनके द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी शेखर कुमार को निर्वाचन के कार्य से मुक्त करने की मांग की गई है l

उनके द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि बालूमाथ प्रखंड से पंचायत समिति सदस्य के अभ्यर्थी *ईश्वरी राम* और अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार का *साला बहनोई* का रिश्ता है l

*साथ ही लातेहार जिला के बालूमाथ पश्चिमी जिला परिषद के सदस्य के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार की अपनी सरहज अरुणा कुमारी जिला परिषद के सदस्य पद की अभ्यर्थी हैं l*  *ज्ञात हो कि चुनाव कार्य में अनुमंडल पदाधिकारी की महती भूमिका होती है l बूथों में पुलिस बलों के पदस्थापन, बूथों की संवेदनशीलता  एवं निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है l* ऐसी स्थिति में आशंका जताई जा रही है कि पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति से लेकर बीच-बीच में भी अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास  किया जा सकता है l

*ऐसी स्थिति में क्या वर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी के रहते निष्पक्ष निर्वाचन संभव है ?*

*आशंका जताई जा रही है कि निर्वाचन आयोग जल्द ही इस मामले में कोई ठोस निर्णय लेगा l*

Read more on Newsbrief