Back

आईएएस पूजा सिंघल की रिमांड अवधि फिर से 5 दिन की बढ़ी.CA सुमन सिंह को भेजा गया जेल

Brief By Newsbrief / 8:39 PM on 20 May 2022


रांची(RANCHI): निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की रिमांड अवधि को पांच दिनों तक कोर्ट ने बढ़ाने का आदेश दिया है. वहीं दूसरी तरफ पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 

 

आज आएएस पूजा सिंघल की दूसरी रिमांड अवधि समाप्त हो रही थी. इसलिए आइएएस पूजा सिंघल और सीए सुमन कुमार सिंह को ईडी की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा के साथ पेश किया गया. इससे पहले दोनों की स्वास्थ्य जांच करायी गयी. बाद में उन्हें व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

ईडी की तरफ से कहा गया है कि साहेबगंज के जिला खनन पदाधिकारी के समक्ष पूजा सिंघल और साहेबगंज डीएमओ को आमने सामने रखकर पूछताछ की जानी बाकी है. इसलिए रिमांड की अवधि तीसरी बार बढ़ाने की जरूरत है. सीए सुमन कुमार सिंह की रीमांड अवधि चौथी बार छह दिन बढ़ाने की मांग की गयी है. 

 बता दें की सुमन को लगातार तीसरी बार रिमांड पर लिया गया था और आज उनकी रिमांड अवधि  खत्म हो रही थी ,अदालत में पेशी के बाद सुमन सिंह को न्यायायिक हिरासत में लेते हुए राँची के होटवार जेल भेज दिया.

ईडी के तरफ से स्पेशल लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने कोर्ट में  पक्ष रखा.

 

 

Read more on Newsbrief