Back

अंचल के अंचलाधिकारी सड़क दुर्घटना में घायल, झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत

Brief By Newsbrief / 11:26 PM on 16 May 2022


दुमका (DUMKA) - जिला के जामा अंचल के अंचलाधिकारी आशीष मंडल सड़क दुर्घटना के हुए शिकार. प्रखंड मुख्यालय जामा से लौटने के क्रम में झपकी लगने के कारण कार पेड़ से टकरा गई. चांदनी चौक के पास दुर्घटना हुई. सूचना मिलते ही जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सीओ को दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका त्तकाल इलाज किया गया. हालांकि चिकित्सकों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताया. एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुंच कर उनका हाल जानने वालों का तांता लग गया.
 

Read more on Newsbrief