Back

चाकू से मारकर महिला की हत्या, शव से उंगलियां भी गायब   

Brief By Newsbrief / 11:34 PM on 14 May 2022




घरजमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के कालझोर गांव में 38 साल की एक महिला मालती सिंह की हत्या कर दी गई है. महिला का शव उसके घर के सामने मिला है. महिला के गले में चाकू से कई वार किए गए हैं. इसके अलावा उंगली भी काट ली गई है. महिला की बेटी को सुबह घटना की जानकारी तब हुई जब वह उठे और घर में मां को नहीं पाया, तो दरवाजा खोला तब देखा सामने ही उनकी मां की लाश पड़ी हुई थी.  में मां को नहीं पाया, तो दरवाजा खोला तब देखा सामने ही उनकी मां की लाश पड़ी हुई थी. जानकारी मिलने पर परिजन इकट्ठा हुए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. 
दो बेटी और एक बेटे की मां थी मृतक महिला 
महिला मालती सिंह के दो बेटी और एक बेटा है. उनका बेटा राहुल सिंह 8 साल का है, जो पटमदा के धुचका में अपने मामा के घर गया हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद वह भी अपने घर आ रहा है. दो बेटियां पूर्वा सिंह और सुरवा सिंह हैं. पूर्वा सिंह घर में ही रहती थी. सुरवा सिंह तालागुट्टू के सरकारी स्कूल में कक्षा छह की छात्रा है. पूर्वा सिंह ने बताया कि उसकी मां घर में ही लेटी हुई थी. रात में कैसे क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. 
 

Read more on Newsbrief