Back

दिव्यांग वृद्धा के साथ पोते को बूथ में जाने से रोकने पर हंगामा, पोलिंग एजेंट से भीड़ा पोता  

Brief By Newsbrief / 10:35 PM on 14 May 2022


देवघर(DEOGHAR): जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत मोरने पंचायत के बसडीहा मतदान केंद्र 08 पर मतदान के दौरान हंगामा हो गया. बताया जा रहा है कि एक वृद्ध महिला को दिखाई नही देता हैं तो वृद्धा के पोता द्वारा उन्हें मतदान कराने के लिए मतदान केंद्र ले जाया गया था. मगर, बूथ पर मौजूद पोलिंग एजेंट द्वारा पोता को अंदर जाने से मना कर दिया गया. दोनो के बीच बात बिगड़ गई और वे आपस मे भीड़ गए. गाली-गलौच के बीच माहौल पूरा गर्म हो गया. सूचना मिलते ही पीसीआर पुलिस कर्मियों द्वारा मतदान केंद्र पहुंच मामले को शांत कराया. 
 

Read more on Newsbrief