Back

बड़े बड़े शूरमाओं का घमंड चूर हुआ है, कानून उसका भी घमंड चूर करेगा, फहीम खान

Brief By Newsbrief / 10:28 PM on 11 May 2022



धनबाद(DHANBAD): धनबाद रेलवे ऑफिसर्स क्लब अपनी बेटी के निकाह में पहुंचे गैंगस्टर फहीम खान की 24 घंटे की पैरोल खत्म हो जाने के बाद कड़ी सुरक्षा के साथ वापिस होटवार जेल के लिए रवाना हो गए. इस दौरान उसने अपने बेटी दामाद को आशीर्वाद दिया साथ ही शादी समारोह मे पहुंचे अतिथियों को धन्यवाद दिया. 

होटवार जेल के लिए रवाना हुआ 
गैंगस्टर फहीम खान ने जिला पुलिस प्रशासन का आभार जताया. फहीम खान ने प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार की धमकियों पर जवाब देते हुए कहा कि बड़े बड़े शूरमाओं अपराधियों का घमंड चूर हुआ है, कानून उसका भी घमंड चूर करेगा. फहीम खान ने कहा कि पिछले चालीस वर्ष से ऐसे धमकी देने ťलों को देखता आ रहा हूँ. मालूम हो कि राजधानी रांची के होटवार जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा गैंग्स ऑफ वासेपुर का बॉस गैंगस्टर फहीम खान कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को धनबाद में अपनी बेटी जन्नत की शादी के मौके पर रेलवे ऑफिसर्स क्लब पहुंचा था. 

 

Read more on Newsbrief