Brief By Newsbrief / 10:06 PM on 27 Apr 2022
दुमका (DUMKA) - झारखंड की राजनीति जब किस करबट ले किसी को पता नहीं. सत्तापक्ष के विधायक से लेकर मंत्री और सीएम से लेकर उनके कई नजदीकियों पर गंभीर आरोप लगे है. आरोप प्रत्यारोप के बीच भाजपा भला इस मुद्दे को भुनाने से पीछे कैसे हट सकती है. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी सरकार पर हमलावर है. दुमका पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. खनन लीज मामले को लेकर उन्होंने सीएम पर हमला बोला. उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि हेमंत सरकार का जाना तय है.
सरकार के बचाव में उतरे कांग्रेस विधायक
वहीं सरकार के बचाव में पोड़ैयाहाट से कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव उतर गए. दुमका के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदीप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को अस्थिर करना चाहती है. यह भाजपा की पुरानी रणनीति है. मध्यप्रदेश इसका ताजा उदाहरण है. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होगी. सरकार स्थिर है और अपना कार्यकाल पूरा करेगी.