Back

30 अप्रैल को होगी जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा, ऑनलाईन डाउनलोन कर सकते हैं प्रवेश पत्र

Brief By Newsbrief / 9:31 PM on 26 Apr 2022




झुमरी तिलैया (JHUMRI TELIYA) - जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को है. इस स्कूल में मुफ्त आवासीय व्यवस्था के साथ शिक्षा दी जाती है. जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश कक्षा छह से शुरू होता है.  स्कूल में प्रवेश एक प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए होता है. इस बार वर्ग छह के लिए प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को होने वाली है. इसके लिए प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय संगठन की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. कोडरमा जिला अंतर्गत एक ही नवोदय विद्यालय पूतो में है. यह प्रखण्ड प्रखंड के पूतो गांव में स्थित है. इस विद्यालय में इसी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 80 चयनित बच्चों का दाखिला कक्षा छह में होगा. इसके लिए कुल 1778 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा के लिए अलग-अलग प्रखंड के छात्रों के लिए कुल 13 केंद्र बनाए गए है. नवोदय विद्यालय के प्राचार्य महुआ गुहाराय ने बताया कि परीक्षा में 150 वीक्षक लगायी जायेगी और 13 प्रवेक्षक भी होंगें. परीक्षा कोविड नियम के अनुसार होगी और एक रूम में 12 परीक्षार्थी बैठ सकेगें.
एक पाली में होगी प्रवेश परीक्षा
नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा एक पाली में होगी. वहीं 30 अप्रैल दिन शनिवार को सुबह 11.30 बजे से इसका समय निर्धारित है. इसके लिए आवेदन प्रपत्र पिछले साल ही मांगे गए थे. इस प्रवेश परीक्षा के लिए हर जिले में केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि सभी परीक्षार्थी अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से हस्ताक्षर और मुहर कराए हुए प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे. प्रवेश पत्र की मूल प्रति को परीक्षा केंद्र पर जमा करा लिया जाएगा. इसलिए सभी परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर जाने से पूर्व अपने प्रवेश पत्र की छाया प्रति करा कर अपने पास रख लेंगे.
 

 

Read more on Newsbrief