Back

आईपीएल 2022: राजस्थान के खिलाफ मुंबई ने जीता टॉस, पहले फील्डिंग का किया फैसला 

Brief By Newsbrief / 9:13 PM on 02 Apr 2022




आईपीएल में आज मुंबई और राजस्थान के बीच मुकाबला होने जा रहा है. इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस में कहा कि मैच में ड्यू फैक्टर ज्यादा असर नहीं डालेगा. लेकिन, हम चाहते हैं कि हम लक्ष्य का पीछा करें. हम एक युवा टीम हैं और पिछले मैच की गलतियों से सीख कर हम आगे बढ़ेंगे. वहीं राजस्थान के कप्तान गेंदबाजी करना चाहते थे. मगर, अब उनकी कोशिश होगी कि वो एक अच्छा स्कोर खड़ा करे. 
दोनों टीमों की प्लेइंग 11 की बात करें तो मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं राजस्थान की टीम में नाथन कल्टर-नील की जगह नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है. 

Read more on Newsbrief