Back

शहीद क्रान्तिकारियों के प्रति बोकारो की जनता की कृतज्ञता,भगत सिंह और राजगुरु की प्रतिमा का अनावरण

Brief By Newsbrief / 6:56 PM on 23 Mar 2022



बोकारो(BOKARO): बेरमो के करगली गेट के दुर्गा मंडप के नजदीक पहले से चंद्रशेखर आजाद और सरदार भगत सिंह का प्रतिमा अनावरण हो चुका था. उसी कड़ी में बेरमो के जनता की आकांक्षाओं को देखते हुए मानव सेवा माधव सेवा के संस्थापक गजेंद्र सिंह और बोकारो एंड करगली के जीएम एमके राव के द्वारा शहीद राजगुरू और सुखदेव के प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन महापुरुषों के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही राष्ट्र को सही दशा व दिशा दिया जा सकता है. सभा को संबोधित करते हुए गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडे जीएम एमके राव ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद सरदार भगत सिंह राजगुरु सुखदेव खुदीराम बोस ऐसे वीर योद्धा से खासकर छात्र और नौजवानों को सीख लेने की जरूरत है. इनके पुस्तकों को पढ़कर ज्ञान लेने की आवश्यकता है. 
 

Read more on Newsbrief