Back

गिरिडीह में दीवार धंसने से 2 मजदूरों की मौत जबकि कई अन्य घायल

Brief By Newsbrief / 11:12 PM on 14 Mar 2022



गिरिडीह (GIRIDIH) - गिरिडीह के औद्योगिक क्षेत्र मोहनपुर के मंझलादिह के सर्वमंगल कूट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर बड़ी घटना हुई. इसमे दो मजदूर शाहबुद्दीन और नजरूल की मौत हो गई है. जबकि कई  के घायल होने की खबर है. वैसे मृतकों की संख्या और भी बढ़ने की बात कही जा रही है. फिलहाल दोनों के शव को शहर के नवजीवन नर्सिंग होम लाया गया. वहीं एक घायल महिला का इलाज इसी नर्सिंग होम में चल रहा है. जानकारी के अनुशार सर्वमंगला कूट फैक्ट्री के चारो तरफ चारदीवारी खड़ा किया जा रहा था. इसी दौरान अर्धनिर्मित दीवार धस गया. जिसमे नजरूल और शाहबुद्दीन की मौत मौके पर हो गया. जबकि कई और घायल है.
 

Read more on Newsbrief