Back

संदिग्ध स्थिति में पिता-पुत्र की लाश मिली,पुलिस जाँच में जुटी

Brief By Newsbrief / 5:28 PM on 11 Mar 2022




जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)- बागबेड़ा के गांधीनगर में एक मकान में सुबह पिता-पुत्र की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. बागबेड़ा पुलिस जांच में जुट गई है. हालांकि पुलिस कुछ भी स्पष्ट नहीं बोल रही है. लेकिन लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं. उस हिसाब से पुलिस पारिवारिक और अनैतिक संबंध इन तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार 70वर्षीय पिता सुशील मोहंती और उसके 40 वर्षीय पुत्र राजू मोहंती दोनों शराब के आदि थे. मुश्किल से घर चलता था.दोनों के शव जिस हालत में मिले हैं इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुत्र के गले में चोट के निशान पाए गए हैं. पोस्टमार्टम के बाद ही ये खुलासा हो पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या या कुछ और. राजू मोहंती विवाहित है और चार बच्चों का पिता है. उसकी पत्नी भी घर में साथ रहती है.
 

Read more on Newsbrief