Back

झरिया में कोयला खनन में लगे शावेल मशीन में लगी आग,करोड़ों का नुकसान

Brief By Newsbrief / 12:37 AM on 10 Mar 2022



धनबाद (DHANBAD) -  झरिया के नॉर्थ तिसरा परियोजना में कोयला खनन के  काम में लगे शावेल मशीन में आज अचानक आग लग गई. घटना के बाद खनन में अफरातफरी का माहौल बन गया. हालांकि गनीमत रही कि शावेल मशीन के चालक ने मशीन से कूदकर अपनी जान बचा ली. बता दें कि बी सी सी एल प्रबंधन ने अग्नि प्रभावित क्षेत्र में कोयला खनन के लिए मशीन को लगाया था. खनन कार्य में लगी शावेल मशीन में अचानक आग लगने के बाद बी सी सी एल के कई टैंकरों के सहारे आग पर काबू पाया गया. इस घटना से कंपनी को करोड़ों का नुकसान होने की बात कही जा रही है.
 

Read more on Newsbrief