Back

पंचायत सचिव अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज

Brief By Newsbrief / 12:31 AM on 10 Mar 2022



रांची(RANCHI): झारखंड के पंचायत सचिव के अभ्यर्थी पिछले 49 दिनों से राजभवन के सामने धरने पर बैठे हुए हैं. उनकी बस यही मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र सौंपा जाए. अभ्यर्थियों के धरने को देखते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिजीत राज आज अभ्यर्थियों से मिलने पहुंचे. वहां पहुंचकर उन्होंने अभ्यर्थियों का हाल-समाचार जाना और अभ्यर्थियों की मांगों को सुना. इस मौके पर उन्होंने कहा कि वे हमेशा से ही अभ्यर्थियों के साथ खड़े रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्होंने मंत्री आलम गिर आलम समेत कई नेताओं से इस मुद्दे पर बात की है. इसका समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यूथ कांग्रेस का समर्थन हमेशा ही अभ्यर्थियों के साथ है. हम मुख्यमंत्री के सामने भी इस बात को उठायेंगे और उनसे आग्रह करेंगे कि जल से जल्द इस मुद्दे का समाधान कर अभ्यर्थियों को नियुकी पत्र सौंपे. 
यूथ कांग्रेस के साथ आने से बढ़ी उम्मीद : अभ्यर्थी  
इस मौके पर आंदोलन अभ्यर्थी गुलाम हुसैन ने कहा कि हमें बेहद खुशी हुई कि हमारी लड़ाई में यूथ कांग्रेस हमारे साथ हैं. हमारी इनसे कोई लड़ाई नहीं है. ये तो हमारे बड़े भाई हैं. हमें बस ये नियुक्ति पत्र दिला दें. हम घर चले जाएंगे. कौन इतने दिन तक धरना पर बैठना चाहता है. उन्होंने कहा कि उन्हें अब यूथ कांग्रेस के साथ आने से लगने लगा है कि जल्द ही उनकी मांगों को सुना जाएगा. 

Read more on Newsbrief