Brief By Newsbrief / 1:43 AM on 05 Mar 2022
गुमला(GUMLA): वनविभाग लगातार अवैध लकड़ी तस्करों पर कार्रवाई कर रहा है. जिससे तस्करों में हड़कंप मच गया है. शुक्रवार को भी रायडीह थाना क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रूप से काट कर रखे गए लकड़ी को बरामद किया है.
इस मामले पर डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि रायडीह थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से लकड़ी काट कर तस्करी किया जा रहा है. सूचना पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी किया जिसमे लाखों की लकड़ी बरामद किया गया. वहीं तस्कर वन विभाग को देख कर लकड़ी लदे वाहन को छोड़ कर फरार हो गए.