Brief By Newsbrief / 11:18 PM on 03 Mar 2022
रांची (RANCHI) - राज्य में विधानसभा का बजट सत्र चालू है. सत्र के चौथे दिन वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया ।बजट को लेकर वित्त मंत्री काफी उत्साहित दिखे. इस मौके पर अलग अलग विधायकों के अलग अलग राय और प्रतिकिया सामने आ रही हैं. जहां झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह ने इस बजट को उछाल पूर्ण बताया. वहीं धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा ने पेश किये गए बजट को निराशाजनक बताया.
पूर्णिमा सिंह ने क्या कहा
झरिया की कांग्रेस विधायक पूर्णिमा सिंह ने कहा पेश किए गए बजट पर कहा कि यह बजट पिछले दो सालो के कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए बनाया गया हैं. हालांकि विधानसभा के आने वालों दिनों में इस पर विचार रखें जाएंगे. गरीबों को 100 यूनिट बिजली मुफ्त में देने की बात पर इन्होंने कहा की पिछली सरकार ने बिजली बिल का भुक्तान नहीं किया था, और कांग्रेस सरकार ने इसकी तरफ बहुत ध्यान दिया हैं.
राज सिन्हा ने क्या कहा
राज सिन्हा ने कहा की बजट में सरकार ने क्या करना चाहा हैं इसका कुछ पता नहीं चल पाया. उन्होंने इस बजट को पंडित जी का दक्षिणा बताते हुए कहा कि इस बजट को सुन कर उन्हें हसीं आ गयी. बजट में न तो महिलाओं के विकास की बात हैं न ही छात्रों के हित के लिए कुछ नज़र आ रहा हैं. इसके अलावा सरकार ने राज्य के infrastructual अपलिफ्टमेंट के तरफ तो ध्यान ही नहीं दिया हैं. आगे उन्होंने ने कहा कि ये छलावे की सरकार हैं जो अपने लोगों से रोज़गार, एयर एम्बुलेंस और बेटर मेडिकल फैसिलिटी के वादे तो करती हैं लेकिन उन्हें पूरा करने में काम नही कर रही हैं.