Back

कोडरमा से होकर जाने वाली कई ट्रेन 14 मार्च तक स्थगित,यात्रियों को होगी परेशानी

Brief By Newsbrief / 5:26 PM on 02 Mar 2022


 

झुमरी तिलैया(JHUMRI TILAIYA)- कोहरे के कारण दिसंबर माह से रद्द अजमेर सियालदह को 1 मार्च से कोडरमा के रास्ते होकर पटरी पर लौटने की अनुमति दे दी गई थी. लेकिन 12988 अजमेर सियालदह को 13 मार्च तक और 12987 सियालदह अजमेर जो 2 मार्च से शुरू होने वाली थी उसे भी 14 मार्च तक रद्द कर दिया गया है. रेल यात्रियों की एक बार मुश्किलें फिर से बढ़ा दी है. होली का त्यौहार निकट है ऐसे में एकाएक लगभग 2 दर्जन से अधिक ट्रेनें अगले 14 मार्च तक अलग-अलग तिथियों में रद्द की गई है. ऐसे में धनबाद, कोडरमा, गया, गोमो, बोकारो के यात्रियों को मंजिल पर पहुंचने से पहले ही ट्रेनों के निरस्त करने से परेशानी बढ़ गई है. राजस्थान के लिए अजमेर सियालदह के रद्द होने तथा कोडरमा में हावड़ा जोधपुर का ठहराव नहीं होने से अब यात्रियों को धनबाद या गया से ट्रेन पकड़नी होगी. धनबाद रेल मंडल के पी आर ओ पी के मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नैनी प्रयागराज छिवकी रेलखंड पर तीसरी लाइन और डीएफसी लाइन जोड़ने को लेकर प्रयागराज और छिवकी में यार्ड रिमॉडलिंग के लिए कार्य चल रहा है. इसी वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है.

रद्द की  गई ट्रेनें

1. 12988 अजमेर सियालदह एक्सप्रेस (1-3-22 से 13 मार्च तक)

 

2. 12987 सियालदह अजमेर एक्सप्रेस  (2-3-22 से 14 मार्च तक)

 

3. 22857 संतरागाछी आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस  ( 7-3-2022)

 

4. 22858 आनंद विहार संतरागाछी साप्ताहिक एक्सप्रेस (8 -3-22)

 

5. 22806 आनंद विहार भुवनेश्वर एक्सप्रेस साप्ताहिक   (7-3-22 एवं 14 मार्च 2022 को)

 

6. 22805 भुनेश्वर आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस(  5 एवं 12 मार्च 2022 को)

 

7. 12873 हटिया आनंद बिहार 3 साप्ताहिक एक्सप्रेस   ( 1-3-2022से 10-3-2022तक)

 

8. 12874 आनंद बिहार हटिया त्री साप्ताहिक एक्सप्रेस    ( 2-3-2022से 11-3-2022तक)

Read more on Newsbrief