Back

भाजपा का सरकार पर कड़ा प्रहार,वित्तीय अक्षमता का लगाया आरोप

Brief By Newsbrief / 9:27 PM on 22 Feb 2022


रांची (Ranchi) भाजपा के हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने सरकार पर निशाना साधा है.कहा की झारखंड सरकार के पास लाखों करोड़ों रुपए के अपार संसाधन है लेकिन खर्च करने की सही नियत नहीं है.इसलिए भारतीय जनता पार्टी जनता की ओर से राज्य सरकार से पूछना चाहती है, कि वह इन साधनों का क्या कर रहे हैं. पिछले 5 वर्षों में पहली बार ऐसा हुआ है कि झारखंड को लगभग 900 करोड रुपए का राजस्व घाटा उठाना पड़ा है. यह दर्शाता है कि झारखंड सरकार का वित्तीय प्रबंधन डामाडोल है. यही नहीं झारखंड पूरे देश में प्रॉफिट एंड एक्सपेंडिचर में सबसे कम निवेश करने वाले राज्यों में से एक है. जहां हमारे पड़ोसी राज्य जैसे कि छत्तीसगढ़ बिहार पश्चिम बंगाल और अपने बजट का 19% कैपिटल एक्सपेंडिचर पर खर्च कर रहा है. वहीं झारखंड का रेट 17% है जहां कोरोना के दौरान दुनिया समेत देश के विभिन्न राज्य इसको   बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि नए अस्पतालों का निर्माण किया जा सके बेहतर सड़कें बनाई जा सके बच्चों को शिक्षा दी जा सके वही झारखंड सरकार इन सभी क्षेत्रों को अनदेखा कर रही है.जबकि कैपिटल एक्सपेंडिचर में निवेश करने से ही  आर्थिक प्रभाव पड़ता है ,रोजगार का सृजन होता है किसानों के उत्पादन की मांग बढ़ती है और लोगों के लिए बेहतर सुविधाएं होती है किंतु झारखंड सरकार के वित्तीय मामलों में अक्षमता के कारण झारखंड की जनता विकास के अभाव में सरकार की प्राथमिकताएं ही गलत है.

 

 

Read more on Newsbrief