Back

टाना भगत समुदाय के उग्र तेवर,हाथ में लाल-काला झंडा ले जिला मुख्यालय को घेरा

Brief By Newsbrief / 11:06 PM on 21 Feb 2022


,
लोहरदगा (LOHARDAGA) - हाथ में लाल और काला झंडा लेकर टाना भगत समुदाय के लोग लोहरदगा जिला मुख्यालय पहुंचे. मौके पर बड़ी संख्या में टाना भक्तों को देख पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें रोकने का भी प्रयास किया गया. उनसे कहा गया कि केवल 5 प्रतिनिधि ही डीसी से मिल कर अपनी मांगों को रखे.  लेकिन इस बात को लेकर टाना भगत और ज्यादा आक्रोशित होते हुए विरोध में नारे लगाए. 
अनुसूची लागू करने की मांग
बता दें कि पांचवी अनुसूची लागू करने की मांग को लेकर टाना भगत समुदाय जिला मुख्यालय पहुंचे थे. इनका कहना है कि इससे पहले भी उनके मांगों को लेकर वार्ता हुई है. लेकिन आज तक इन्हें इनके अधिकारों नहीं दिए गए. जिसके कारण ये अपना आंदोलन और भी तेज और धारदार बनाने की बात योजना कर रहे है. टाना भक्तों का कहना है कि सरकार इनकी मांगों को तरजीह नहीं दे रही है. 
 

Read more on Newsbrief