Back

लालू यादव को 5 वर्ष के कारावास और साठ लाख के जुर्माना की सजा,हाईकोर्ट में करेंगे अपील

Brief By Newsbrief / 8:52 PM on 21 Feb 2022


रांची(Ranchi):डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव को पांच साल की सजा सुनाई गई. साथ ही साठ लाख रुपए जुर्माना भी देना होगा.  बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव समेत 37 दोषियों को सोमवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सजा सुनाई गई. इससे पहले 15 फरवरी को अदालत ने चारा घोटाला मामले में 75 अभियुक्तों को दोषी करार दिया. 35 अभियुक्तों को उसी दिन तीन-तीन साल की सजा सुना दी गई थी. बता दें कि इससे पहले लालू को चार अन्य मामले में दोषी करार दिया जा चुका है. राजद सुप्रीमो 6 बार जेल भी जा चुके हैं.रिम्स के पेइंग वार्ड से लालू यादव ने सुनी ऑनलाइन फैसला,फैसले के खिलाफ जायेंगें हाई कोर्ट।

Read more on Newsbrief