Back

दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन से शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार, जब्त हुआ 28 बोतल शराब

Brief By Newsbrief / 2:53 AM on 21 Feb 2022




देवघर(DEOGHAR): आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत जसीडीह स्टेशन पर शनिवार को आरपीएफ ने प्लेटफार्म नम्बर दो पर खड़ी दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन से शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार आरपीएफ इंस्पेक्टर समीरन चौधरी ने बताया कि शनिवार को जब जसीडीह स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो ड्यूटी में तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने एक युवक को बैग लेकर सवार होते देखा. संदेह होने पर जब युवक से पुछताछ किया गया तो युवक ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर बैग को जब्त किया गया और युवक को आरपीएफ पोस्ट लाकर जांच पड़ताल किया गया. जांच पड़ताल में बोरे में से लगभग 28  शराब की बोतल बरामद हुई. 
झारखंड से बिहार ले जाया जा रहा है शराब 
इस मामले मै जानकारी देते हुए आरपीएफ निरीक्षक समीरण चौधरी द्वारा बताया गया कि आरपीएफ को लगातार सुचना मिल रही थी कि शराब कारोबारियों के द्वारा झारखण्ड से भारी मात्रा मे शराब ट्रेनों के माध्यम से बिहार ले जाया जा रहा है. इसी सुचना पर छापेमारी टीम का गठन किया गया. इस टीम मे आरपीएफ वर्दी सहित सादे लिबास मे तैनात रहते हैं. शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान लगातार चलता रहेगा. पकड़े गए युवक का नाम मिथिलेश कुमार है, जो बिहार के जमुई, खैरा का रहने वाला बताया जा रहा है. वहीं जब्त शराब को उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर गिरफ्तार युवक को जीआरपी ने मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत मै भेज दिया है. 
 

Read more on Newsbrief