Back

पाँच हजार रूपए और मोबाइल के साथ लेवी वसूलने आए माओवादी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 12:36 AM on 15 Feb 2022


 

पलामू(PALAMU): छतरपुर पुलिस ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एक सदस्य को लेवी की रकम के साथ गिरफ्तार किया है. क्षेत्र में ठेकेदार ,माइंस संचालको से लेवी वसूलने का काम करता था. लेवी के सिलसिले में वह अपने गांव छतरपुर के कांचनपुर में आया था. जिसकी सूचना पुलिस को  मिली उसके बाद त्वरित कार्रवाई कर  कमलेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार उग्रवादी ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किये है,जिसके आधार पर पुलिस अन्य सदस्यों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.    

छत्तरपुर  एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर उनके नेतृत्व में टीम गठित कर पु०अ०नि० छत्तरपुर थाना प्रभारी शेखर कुमार  को कार्रवाई का निर्देश दिया गया था . बाद में पुलिस टीम ने छत्तरपुर थाना क्षेत्र के कचनपुर गांव में छापेमारी कर माओवादी संगठन के सदस्य कमलेश कुमार यादव को लेवी वसूलने के आरोप में पांच  हजार रुपये एवं मोबाइल के साथ उसके घर से गिरफ्तार कर लिया.

Read more on Newsbrief