Back

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स होल्डर ने बगान को बना दिया पार्क

Brief By Newsbrief / 10:27 PM on 10 Feb 2022


जमशेदपुर(Jamshedpur) करोना महामारी के दौरान बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहर के सभी पार्कों  को बंद कर दिया गया था. वहीं जमशेदपुर में एक व्यक्ति ने अपने बगान को ही पार्क में तब्दील कर दिया. यह पार्क आसपास के लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

आपने आज तक गमलों में तो फूल खिलते हुए देखा होगा मगर इन महानुभाव ने कीचड़ में पड़े पाइप और वेस्ट बोतलों में 60 प्रकार के फूल एवं सब्जियों की खेती कर घर के बगान को पार्क में तब्दील कर दिया है. यह है अखिलेश चौधरी गोलमुरी  टीनप्लेट निवासी. इनकी खास बात जो इन्हें भीड़ से अलग बनाती है वह यह है कि यह ब्लेड मैन के नाम से पूरे शहर में प्रसिद्ध हैं क्योंकि शहर में जितने भी सैलून है वहां यूज किए हुए ब्लेड को इन्होंने एकत्रित कर एक अलग पहचान बनाई साथ ही इनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी शामिल है. अपने अलग अलग प्रयोगों के कारण यह शहर में एक अलग पहचान बनाए हुए हैं. कोरोना काल में तो इन्होंने अपने बगान को ही पार्क  के रूप में तब्दील कर दिया. जिससे बगान की खूबसूरती में ना सिर्फ चार चांद लगे बल्कि यह पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया .

 

 

 

Read more on Newsbrief