Back

युवाओं ने राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस का किया आयोजन

Brief By Newsbrief / 9:54 PM on 10 Feb 2022


देवघर(DEOGHAR)- झारखंड की हेमंत सरकार से अब राज्य के युवाओं का भी सब्र जबाब देने लगा है. इसी के तहत देवघर में इंकलाबी नौजवान सभा और ऑल इंडिया स्टूडेंटस एसोसिएशन के संयुक्त बैनर तले राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस का आयोजन किया गया.

झारखंड के युवाओं को नौकरी की गारंटी देने की मांग

युवाओं द्वारा देवघर में टावर चौक स्थित गांधी प्रतिमा से प्रतिवाद मार्च निकाल कर उपायुक्त देवघर को राज्यपाल के नाम पत्र समर्पित किया गया. युवाओं ने राज्य की हेमंत सरकार पर स्थानीय नीति के मुद्दे पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए तुरंत 1932 के खतियान के आधार पर नियोजन नीति बनाकर झारखंड के युवाओं को नौकरी की गारंटी देने की मांग की. अभी तक सरकार के स्तर से इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं किये जाने से नाराज युवाओं ने रघुवर सरकार की तरह वर्तमान हेमंत सरकार को भी जड़ से उखाड़ फेंकने की बात कही. युवाओं ने ऐम्स और देवघर एयरपोर्ट जैसे संस्थान में स्थानीय युवा को प्राथमिकता देने की भी मांग की. राज्य में चल रहे भाषा विवाद पर भी युवाओं ने सरकार से अपनी स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया.

 

Read more on Newsbrief