Back

पति लापता, थाने के चक्कर काट रही पीड़िता, कल एसएसपी से होगी फरियाद

Brief By Newsbrief / 8:12 PM on 08 Feb 2022



जमशेदपुर(JAMSHEDPUR)- मानगो के उलीडीह निवासी कलावती दास के पति सत्य किंकर दास पिछले 6 महीने से अपने घर से लापता हैं. 16अगस्त 2021 को वे घर से झगड़कर निकले जिसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल पाया. दिनांक 11/10/ 2021 को उलीडीह थाना में इसके संबंध में सूचना दी गई परंतु अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. 

वहीं अपने स्तर पर परिजनों ने  पता लगाया है कि मून सिटी निवासी बसंती नाम की एक महिला जमशेदपुर से मजदूरों को लेकर बिहार के किसी के ईट भट्टा में काम करवाती है. उसने ही सत्य किंकर को कहीं मजदूरी पर रखवाया है. आरोप है कि किसी अज्ञात जगह पर वह बंधुआ मजदूर के रुप में काम कर रहा है. ऐसी सूचना के बाद से परिजन पिछले 10 दिनों से लगातार थाना के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिल रही है. पीड़िता ने भाजपा नेता विकास सिंह से मदद मांगी है. कल विकास सिंह पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी से मुलाकात कर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे. 
 

Read more on Newsbrief