Brief By Newsbrief / 8:08 PM on 08 Feb 2022
गढ़वा(GARHWA)- जिला के उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर छापेमारी की. अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब के साथ विदेशी शराब का निर्माण कर आसपास के क्षेत्रों में बिक्री करने के मामले में कार्रवाई की गई. यहां भारी मात्रा में अवैध नकली शराब व स्टीकर के साथ बोतल बरामद किया गया है.
भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
मामला गढ़वा जिले के हरिहरपुर ओपी थाना क्षेत्र स्थित महुआधाम मेन रोड के नीतीश लाइन होटल का है. पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से शराब निर्माण करने वाले होटल संचालक नीतीश चौधरी व नीतीश पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी पिछले दो सालों से अवैध रूप से नकली शराब के निर्माण में लगा था. जिसे वह बिहार व अन्य आसपास के इलाकों में बेचा करता था. उत्पाद अधिक्षक सुजीत कुमार ने मिली गुप्त सुचना में टीम गठितकर लाइन होटल में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान वहां से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के खाली व भरे बोतल के साथ निर्माण कार्य में लगे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
नकली स्टीकर लगाकर बेचते थे शराब
100 लीटर देशी,100 लीटर अंग्रेजी शराब व विदेशी शराब के बोतल के साथ विभिन्न कंपनियों के ढक्कन व स्टीकर बरामद किया गया है. ये आरोपी अवैध रूप से असली शराब के नाम पर नकली शराब बनाते हुए स्टीकर लगाकर अधिक कीमत में बेचा करते थे. जिससे सरकार को राजस्व की हानि हो रही थी. अधीक्षक की मानें तो इस शराब को पीने से जान भी जा सकती है. आरोपी द्वारा नकली शराब का निर्माण कर आसपास के इलाकों में बेचा जाता था. गिरफ्तार आरोपी ने पुछताछ के दौरान उत्पाद विभाग को अपने अन्य सहयोगियों के संबंध में जानकारी दी है. जिसके आधार पर उत्पाद विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जल्द ही और मामले का खुलासा करने की बात कर रही है.