Back

गोड्डा कॉलेज की प्रोफेसर की बर्खास्तगी की माँग को लेकर आंदोलनरत्त छात्रों ने विश्वविद्यालय में जड़ा ताला

Brief By Newsbrief / 9:59 PM on 01 Feb 2022


दुमका:दुमका के एसपी कॉलेज परिसर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सोहराय मिलन समारोह को लेकर गोड्डा कॉलेज गोड्डा की प्रोफ़ेसर रजनी मुर्मू ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसको लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुमका में छात्र संगठन प्रोफ़ेसर रजनी मुर्मू की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आंदोलनरत है। 2 दिन विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद आज छात्रों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विश्व विद्यालय में तालाबंदी कर दिया साथ ही कल से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के तहत संचालित तमाम कॉलेजों में तालाबंदी की घोषणा कर दी है। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में ढुलमुल रवैया अख्तियार कर रही है। शुरू में 24 घंटे का समय दिया गया था वीसी ने 5 दिनों का समय लिया था। पांच के बदले 15 दिन बीत गए। जांच कमेटी ने रिपोर्ट को समर्पित कर दिया इसके बावजूद रजनी मुर्मू पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। अब सवाल उठता है कि सरकार द्वारा कोरोना के नए गाइडलाइन के अनुरूप जब कल से स्कूल से लेकर कॉलेज तक खुलने का समय आया उस स्थिति में छात्रों का यह आंदोलन कहां तक जायज है वैसे छात्र नेताओं को भी इस बात का अफसोस है कि वह पढ़ाई छोड़ कर सड़कों पर उतर कर आंदोलन कर रहे हैं ।

Read more on Newsbrief