Back

पलामू के मोहम्मदगंज में सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल रॉड लदी पिकअप में घुसी,एक की मृत्यु जबकि 2 घायल

Brief By Newsbrief / 9:16 PM on 31 Jan 2022


मोहम्मदगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदगंज जपला मुख्य पथ में भोला मोड़ के पास सोमवार अपराह्न हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई,जबकि एक महिला और एक अन्य युवक का होठ कट गया है। घटना में मृत सोनू शर्मा 24 वर्षीय और घायल नरेश शर्मा,जमुना देवी गढ़वा जिलान्तर्गत कांडी थानक्षेत्र के सरकोनी गांव के है।घटना स्थल पर थाना प्रभारी मनोज कुमार, एस आई अजय कुमार केरकेट्टा सहित पुलिस बल पहुँचकर घायलों को हुसैनाबाद अस्पताल भेजा।प्राप्त जानकारी   के अनुसार एक पल्सर बाइक पर सवार मृत सोनू सहित तीन लोग सरकोनी से मोहम्मदगंज आ रहे  थे,भोला मोड़ के पास आगे जा रही पिकअप जिसपर लोहे का रॉड लदा था,उसमे बाइक सवार तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पीछे से पिकअप में लदे रॉड में घुस गया,जिससे सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,जबकि दो घायल हो गए।पिकअप मौके से भागने में सफल रहा।मालूम हो कि उक्त स्थल के पास ही करीब दस दिन पूर्व टेम्पो पलटने से हुई दुर्घटना में भी एक की मौत हो गई थी।

Read more on Newsbrief