Brief By Newsbrief / 7:44 PM on 31 Jan 2022
लातेहार जिला के गारू थाना क्षेत्र के पीड़ी ग्राम स्थित मध्य विधालय पीड़ी के प्रांगन में 12 जून को हुए पीड़ी गनाई खार गोली कांड को लेकर पीड़ी के ग्रामीण आज गोलबंद होकर ग्राम सभा की बैठा किये । बैठक की अध्यक्षता पीड़ी ग्राम के ग्राम प्रधान मोदी सिंह ने किया ।वहीं इस बैठक में 12 जून को हुए पीड़ी गनाई खार गोली कांड की पीडिता जिरामानी जी मृतक ब्रहमदेव सिंह की पत्नी सहित ग्राम के विसेसर सिंह, दयाली सिंह ,नीरज सिंह ,दीननाथ सिंह, रामकिशोर सिंह, लखन सिंह, सूर्यदेव सिंह, देवलाल सिंह सहित कई ग्रामीण बैठक में शामिल हुए . बैठक में दोवारण घटना के आठ माह बीत जाने के बाद भी अब तक गारू थाना में घटना का मामला दर्ज नहीं होने पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी जताया। वहीं ग्राम सभा में ग्रामीणों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि 12 जून को हुए पीड़ी गनाई खार गोली कांड का मामला गारू थाना में दर्ज होना चाहिए साथ ही पीडिता जिरामानी जी को न्याय देते हुए नौकरी एवं मुआवजा सरकार से मिलना चाहिए।.
मामला यह है कि 12 जून 2021 को पीड़ी ग्राम के गनाई खार टोले से पांच से छ की संख्या में आदिवासी युवक पारम्परिक भारेटुआ हथियार लेकर जंगल की ओर नेम सरहुल मानाने जा रहे थे ।ग्रामीणों पर घात लगाये सुरक्षा बल ने नक्सली समूह कह अंधाधुंध एक तरफा फायरिंग कर दिया था जिसमे पीड़ी गनाई टोला निवासी ब्रहमदेव सिंह (26) की मौत सुरक्षा बलों की गोली लगने से हो गयी थी एवं एक ग्रामीण दीननाथ सुरक्षा बलों की गोली लगने से घायल हो गया था .
इस घटना को लेकर लातेहार पुलिस के एक पदाधिकारी ने गारू थाना में 24/21 में मामला दर्ज कर यह बताया कि पहले शिकारी ग्रामीणों ने सुरक्षा बल पर फायरिंग किया था ।जवाबी कार्यवाही में सुरक्षा बल को गोली चलानी पड़ी जिसमे एक ब्रहमदेव सिंह नामक ग्रामीण की मौत हुई थी एवं एक ग्रामीण दीननाथ सिंह हाथ में गोली लगने से घायल हुआ था .
पीड़ी ग्राम के ग्रामीणों में इस घटना एवं पुलिस प्रशासन के रवैये को लेकर रोष व्याप्त है ।वही 12 जून को हुए पीड़ी गनाई खार गोली कांड को लेकर पीड़ी ग्राम के ग्रामीण लगातार संघर्षरत हैं ।