Back

माँ की मृत्यु के बाद पिता भी फरार लेकिन सीडब्ल्यूसी दुमका ने निभायी जिम्मेवारी,स्वत:संज्ञान लेते हुए जुड़वा बच्चियों को लिया संरक्षण में

Brief By Newsbrief / 11:26 PM on 27 Jan 2022


दुमका:दुमका जिला के जारमुंडी में कलयुगी पिता की करतूत पर सीडब्लूसी ने लिया संज्ञान।पत्नी की मौत के बाद शव के साथ जुड़वां बच्चियों को छोड़कर पिता हुए फरार, दोनों बच्चियों को सीडब्लूसी ने लिया अपने संरक्षण में।

4 दिन पूर्व मानवता को शर्मशार करने वाली एक घटना समाचार पत्रों की सुर्खियां बना था। दरअसल चिंता देवी की मौत के बाद उसके पति नागेश्वर सिंह पत्नी की शव के साथ जुड़वां बच्चियों को छोड़कर फरार हो गया। 22 दिसंबर 2021 को चिंता देवी ने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। ठीक एक महीने बाद 22 जनवरी 2022 को चिंता देवी की तबियत बगड़ी और उसकी मौत हो गयी। सात जन्मों तक साथ देने के वचन के साथ सात फेरे लेने वाले नागेश्वर सिंह पत्नी की शव के साथ दोनों दुधमुंही बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। नागेश्वर सिंह किराए के मकान में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे।

उसके फरार होने के बाद मकान मालिक ने दोनों के परिजनों से लेकर जरमुंडी थाना को इसकी सूचना दी। नगर पंचायत और स्थानीय विधायक बादल पत्रलेख की पहल पर चिंता देवी का अंतिम संस्कार नगर पंचायत बासुकीनाथ द्वारा किया गया। दोनों मासूम की देखभाल मकान मालकिन रिंकू देवी के द्वारा किया जा रहा था। यह खबर समाचार पत्रों की सुर्खियां बना। खबर प्रकाशित होने के बाद सीडब्ल्यूसी ने खबर पर स्वत संज्ञान लेते हुए दोनों मासूम को सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश जरमुंडी थाना को दिया, जिसके आलोक में आज जरमुंडी थाना की पुलिस दोनों बच्चियों के साथ सीडब्ल्यूसी के समक्ष उपस्थित हुई और दोनों को सीडब्ल्यूसी के सुपुर्द कर दिया। इस बाबत सीडब्ल्यूसी सदस्य रंजन कुमार सिन्हा ने कहा बच्चियों के परिजनों की तलाश की जा रही है। अगर कोई सामने नहीं आते हैं तो दोनों बच्चों को एडॉप्शनकी प्रक्रिया में आगे भेज दिया जाएगा। तब तक दोनों का संरक्षण सीडब्ल्यूसी करेगी।

 

Read more on Newsbrief