Back

गिरिडीह के सारिया थाना क्षेत्र में नक्सलियों का उपद्रव,अप एवं डाउन रेल लाइन को उड़ाया,रेल परिवहन बाधित

Brief By Newsbrief / 1:15 PM on 27 Jan 2022


गिरीडीह के सारिया थाना क्षेत्र के चिचाकी के बीच नक्सलियों ने अप एवम डाउन रेल लाइन को उड़ा दिया है।रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण ट्रेनों का आवागमन बाधित हो चुका है। नक्सलियों ने इस घटना को लगभग आज रात 12 :15 बजे घटना को अंजाम दिया।

वही इस घटना के कारण गंगा दामोदर एक्सप्रेस को चौधरीबांध रेलवे स्टेशन में रुकी हुई है वही हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस तथा लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को पारसनाथ रेलवे स्टेशन में रुकी हुई है।

फ़िलहाल धनबाद रेल डिवीज़न के कर्मी घटना स्थल में जाने की तैयारी में है। घटना स्थल पोल संख्या 334/13, 334/14 के  बीच  जो करमाबाद और चिचाकी रेलवे स्टेशन के बीच पड़ता है ।

Read more on Newsbrief