Brief By Newsbrief / 11:55 PM on 26 Jan 2022
गिरीडीह :- 73 वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में जहां लोग आन बान शान से तिरंगा फहराने हेतु कई दिनों से तैयारी कर रहे थे तो वहीं नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस को देखते हुए गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड अंतर्गत अमरा पंचायत सचिवालय के बाहर , मटियोबेड़ा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण सहित बुधनडीह उत्क्रमित विद्यालय के बाहर काला झंडा फ़हराते हुए नक्सली पर्चा छोड़कर दहशत फैलाने का काम किया है, इसके बावजूद ग्रामीणों ने 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आन बान शान से तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया है।।वहीं नक्सलियों द्वारा इस हरकत को देखते हुए ग्रामीणों में कोई दहशत की भावना नहीं देखी गई परंतु काले झंडे एवं नक्सली पोस्टर को देखते हुए बिना डरे अमरा पंचायत सचिवालय, मटियोबेड़ा मध्य विद्यालय एवं बुधनडीह उत्क्रमित विद्यालय में तिरंगा फहराया ।इधर नक्सलियों द्वारा काले झंडे फहराने एवं नक्सली पोस्टर साठे जाने की खबर की सूचना पर डुमरी इंस्पेक्टर आदि कांत महतो के नेतृत्व में पुलिस बल उक्त स्थानों में पहुंचकर काले झंडे एवं नक्सलियों द्वारा साठे गए पोस्टरों को जप्त कर लिया गया। वही पुलिस की टीम उक्त गांवों में इस घटना की जांच में जुड़ गई है ।नक्सलियों ने पोस्टर के माध्यम से कहां है कि जेल में बंद प्रशांत बॉस एवं शीला दी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाया जाए तथा बिना शर्त जेल से रिहा किया जाए।