Brief By Newsbrief / 10:13 PM on 26 Jan 2022
धनबाद(Dhanbad) धनबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे ) उत्तम आनंद की मौत के मामले में सीबीआई ने आज फिर से अपनी तफ्तीश तेज कर दी है. दिल्ली से छह सदस्यों की टीम आज बुधवार को धनबाद पहुंची और घटनास्थल रणधीर वर्मा चौक से लेकर जज कॉलोनी ,SSLNT कॉलेज रोड़ सहित बगल की सड़क का मुआयना किया. अपने रिकॉर्ड से इसका मिलान किया, उसके बाद जांच के लिए टीम अन्यत्र चली गई.
28 जुलाई' 21 को जज साहब को सरेराह ऑटो चालक ने मारी थी टक्कर.. ईलाज के दौरान हुई थी मौत..सीसीटीवी में घटना लाईव तस्वीर हुई थी रिकार्ड..
आप को बता दें कि 28 जुलाई'21 को अहले-सुबह उत्तम आनंद की मौत हुई थी. मौत की वजह ऑटो टक्कर बताया गया था. आरोप है कि दो ऑटो चालकों लखन वर्मा और राहुल वर्मा ने जज साहब को पीछे से ज़ोरदार धक्का मारा और उसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई. इस मामले में पहले धनबाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर पड़ताल शुरू की और दोनों आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेजा था।ऑटो भी जब्त हुई थी। लेकिन बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर इस केस को सीबीआई के हवाले कर दिया गया. इस मामले में टेंपो चालक लखन वर्मा, राहुल वर्मा अभी भी जेल में है. उनकी ब्रेन मैपिंग से लेकर लाई डिटेक्टर से भी गुजारा जा चुका है.
लेकिन इस मामले में सीबीआई रिपोर्ट से झारखंड हाई कोर्ट संतुष्ट नहीं है. झारखंड हाई कोर्ट धनबाद में अपराध के तौर-तरीकों को देखते हुए यह जानना चाहता है कि आखिर किस की साजिश थी की उत्तम आनंद को टेंपो चालकों ने धक्का मारा. इसका जवाब सीबीआई ढूंढ रही है. यह मामला सीबीआई के लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज बन गया है ,क्योंकि हाई कोर्ट लगातार कह रहा है कि सीबीआई इस मामले की प्रोफेशनल जांच नहीं कर रही है. अगर असलियत सामने नहीं आया तो सीबीआई पर से लोगों का भरोसा उठ जाएगा ,संभवत यही वजह है कि 26 जनवरी ,गणतंत्र दिवस की आज छुट्टी होने के बावजूद सीबीआई जांच में लगी हुई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने पूरी ताक़त झोंक दी है।