Back

पलामू के मोहम्मदगंज में टेम्पो पलटने से एक व्यक्ति की मृत्यु जबकि कई अन्य घायल

Brief By Newsbrief / 2:34 AM on 21 Jan 2022


पलामू:मोहम्मदगंज कादलकुर्मी मुख्य पथ में भोला मोड़ के पास गुरुवार  अपराह्न एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई।जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई,जबकि 5 गम्भीर घायल है,और 6 अन्य को हल्की चोट लगी है। घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अस्पताल एम्बुलेंस से भेजा गया है।मृतक थानान्तर्गत भजनिया गांव निवासी मुंद्रिका शर्मा करीब 72 वर्षीय है,जबकि घायलों में थानान्तर्गत सोनबरसा गांव निवासी दुर्गा कुमारी 13 वर्षीय का पैर का ऊपरी हिस्सा टूट गया है,रौशन कुमार,मझिआंव थानान्तर्गत लेभरी गांव के रुखसाना बीबी,कांडी थानान्तर्गत भड़रिया गांव के सरेया देवी,सभ्या कुमारी सहित 6 घायल हो गए है।घटना की सूचना मिलते ही मोहम्मदगंज थाना प्रभारी मनोज कुमार,ए एस आई मुरारी दास सहित पुलिस बल पहुँच गई।टेम्पो छोड़ मौके से चालक फरार हो गया।टेम्पो मझिआंव से मोहम्मदगंज आ रहा था,टेम्पो मझिआंव थानान्तर्गत खरसोता गांव का बताया जाता है।थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि  घायलों को इलाज के लिए हुसैनाबाद अस्पताल भेजवा दिया है,जबकि मृतक का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए हुसैनाबाद भेजा जाएगा।

Read more on Newsbrief