Back

भंडरा पुलिस ने दिखाई तत्परता,12 घण्टे के अंदर गैंग रेप के 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Brief By Newsbrief / 8:59 PM on 19 Jan 2022


लोहरदगा- भंडरा क्षेत्र के धनामुंजी गांव के नाबालिग लड़की के दुष्कर्म करने वाले नौ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।घटना के 12 घंटे के अंदर भंडरा पुलिस इन्हें इनके घर से ही घर दबोचा। दरअसल भंडरा थाना क्षेत्र के धनामुंजी गांव की नाबालिक लकड़ी शादी समारोह के बाद अपने परिचित के यहां मेहमानी गई थी जहां रात्रि में अपने घर लौट रही थी । इसी बीच आरोपियों ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया । युवकों ने उस लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया । लड़की किसी तरह उनके चंगुल से भागी, जिसके बाद भंडारा थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भंडरा थाना कांड संख्या 5/22 धारा 376,34 आईपीसी और 4/6 पॉसो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म में शामिल युवकों को गिरफ्तार कर लिया। घटना भंडरा थाना क्षेत्र के चिरगू विधालय के समीप झाड़ी में की गई..

 

 

 

Read more on Newsbrief