Brief By Newsbrief / 11:35 PM on 10 Jan 2022
जसीडीह / जसीडीह बाजार स्थित धोबिया गली मुहल्ले में बीती रात को जसीडीह पुलिस ने गांजा रखने व सप्लाई करने के आरोप में एक महिला को गांजे और लगभग 74000 रुपये के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा । पुलिस की जानकारी के अनुसार महिला मीरा देवी द्वारा अपने मकान में काफी दिनों से गांजा का अवैध कारोबार करने की सूचना मिल रही थी। साथ ही बताया गया कि इसके घर पूर्व में भी बिहार से गांजे की कई खेप धोबिया गली पहुंची थी जिसमे इसके पुत्र भरत राउत को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था ।सूचना मिलने पर जसीडीह थाना के प्रभारी शाहबिर उराव, और देवघर महिला थाना प्रभारी संयुक्त छापेमारी करने के लिए धोबिया गली स्थित मकान पहुंचे और मकान मे प्रवेश कर जांच पड़ताल किया तो पलंग के नीचे रखा गंजा और रुपये बरामद किया। जहां डबल बेड के कवर से एक किलो सौ ग्राम गांजा एवम चौहतर हज़ार रुपये के साथ पुलिस ने मौके पर मौजूद मीरा देवी को पकड़ लिया। पूछताछ में मीरा देवी ने गांजे की एक पुड़िया 50 से 100 रुपये तक में बेचने की बात स्वीकार किया। इस काम को पहले बेटा करता था। वो भी गांजा बेचने के कांड को लेकर पहले ही जेल जा चुका है । सोमवार को पुलिस ने मीरा देवी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सब इंस्पेक्टर सहावीर उराव का कहना है कि जसीडीह से गांजे की तस्करी करने वाली मीरा देवी को एक किलो सौ ग्राम गांजे एवम चौहतर हज़ार नगद रूपए के साथ गिरफ्तार किया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।