Brief By Newsbrief / 4:25 AM on 08 Jan 2022
दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुल कुली डंगाल में आज एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी दल बल के साथ एक विवादित पत्थर खदान में सघन छापेमारी करने गए थे। कुल कुली डंगाल के उक्त पत्थर खदान पर ग्रामीणों और खदान संचालक में कुछ विवाद चल रहा है जिस कारण ग्रामीणों ने पत्थर खदान पर एक पोकलेन मशीन और ट्रैक्टर को जब्त कर रख लिया था जिसकी जांच के लिए एसडीपीओ नूर मुस्तफा सीधा छापेमारी करने खदान पहुंच गए ।जहाँ पहले से ही काफी ग्रामीण जमा था। जब पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर पत्थर खदान से शिकारीपाड़ा थाना लाने लगे तो रास्ते में ग्रामीणों ने पुलिस के कब्जे से ट्रैक्टर को छुड़ा लिया। इस क्रम में पुलिस द्वारा काफी समझाने पर भी उग्र ग्रामीण नही माने और जप्त ट्रैक्टर को नही ले जाने की जिद पर अड़ गए। हैरान करने वाली बात यह है कि शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कुल कुली डंगाल में आज जो टीम सघन छापेमारी करने गयी थी उस टीम में न ही खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू थे और न ही एक भी महिला पुलिस कर्मी जिस कारण शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी नवल किशोर और डीएसपी नूर मुस्तफा को बेरंग लौटना पड़ा ।