Brief By Newsbrief / 9:07 PM on 06 Jan 2022
सरायकेला जिला के राजनगर थाना पुलिस ने रुंगटा माइन्स से 29 टन सरिया गायब करने के मामले में बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के नवाडीह से ट्रक मालिक अखिलेश कुमार को चोरी के दस टन सरिया के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए राजनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि पटना स्टील ट्रेडर्स में कार्यरत रविकांत पांडेय के लिखित शिकायत के आधार पर एक टीम गठित करते हुए मामले का अनुसंधान किया गया। इसी क्रम में ट्रक के मालिक अखिलेश कुमार के घर पर छापेमारी की गई।जहां से 10 टन सरिया बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि बाकी सरिया अखिलेश कुमार ने अपने नवनिर्मित मकान में लगाने की बात कही है। राजनगर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर गायब हुए 29 टन सरिया में शामिल अभियुक्तों का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। छापामारी टीम में पु.अ.नि. राहुल कुणाल, कन्हैया कुमार एवं शास्त्र बल का काफी सराहनीय कार्य रहा।