Brief By Newsbrief / 12:02 AM on 06 Jan 2022
कोडरमा जिला में वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर इसकी रोकथाम व बचाव हेतु जिला प्रशासन सजग और तत्पर है। इस कड़ी में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्रधिकरण की बैठक की गयी। उपायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। अधिक से अधिक लोगों का कोविड जांच करें। जिन स्थानों पर संक्रमित पाए जा रहे हैं उनके आसपास सभी लोगों का कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग करते हुए उनका कोविड जांच करे। लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें। भीड़-भाड़ स्थानों, हॉट बाजारों में समाजिक दूरी का अनुपालन करेंगे। उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना का कहर अभी थमा नहीं है हमें अत्यधिक सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकले। घर से बाहर निकले तो मास्क जरूर पहने। सामाजिक दूरी का अवश्य पालन करें। भीड़-भाड़ स्थानों में जाने से बचें। उपायुक्त रंजन ने जिले भर में 15 से 18.वर्ष आयु के बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण स्थल पर जाकर योग्य बच्चे अपना आधार कार्ड मोबाइल नंबर एवं स्कूल आईडी के साथ टीका लगवाए। साथी उपायुक्त ने जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन्होंने अभी तक अभी तक कोविड का टीका नहीं लिया है, वे जल्द से जल्द कोविड का टीका लगायें। मौके पर अपर समाहर्ता अनिल तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार, सिविल सर्जन डॉ डी पी सक्सेना, डीपीएम महेश प्रसाद व अन्य मौजूद थे।