Back

कोरोना की चपेट में धनबाद रेल मंडल,54 रेलकर्मी कोरोना संक्रमित

Brief By Newsbrief / 7:20 PM on 05 Jan 2022


धनबाद(Dhanbad)कोयलांचल धनबाद में कोरोना के नए मामले में तेजी से विस्तार हो रहा है। जहां मंगलवार को जिले में कुल 161 नए कोरोना संक्रमित मिले ,उसमें सबसे ज्यादा 54 धनबाद रेल कर्मी शामिल है ।धनबाद रेल मंडल के डीआरएम आशीष बंसल,एडीआरएम(इंफ्रास्ट्रक्चर) एके मेहता सीनियर डीईएन भजनलाल समेत कई रेल अधिकारी कोरोना संक्रमित मिले हैं .अधिकारियों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है ..बुखार और सर्दी के शिकायत के बाद इन अधिकारियों ने अपने rt-pcr जांच कराई थी मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.. 30 जनवरी को डीआरएम सभागार में आयोजित संसदीय समिति की बैठक के दौरान किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद इन अधिकारियों के पॉजिटिव होने की आशंका जताई गई है .अधिकारियों के संक्रमित होने के बाद डीआरएम ऑफिस में हड़कंप है. डीआरएम ऑफिस में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है अब तक 54 रेलकर्मी संक्रमित हो चुके हैं.. जिनमें 14 का रेलवे अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं शेष पीएमसीएच कैथलैब में भर्ती है, कई होम आइसोलेशन में है दूसरी तरफ धनबाद डीसी ऑफिस के एक बड़े अधिकारी समेत 5 कर्मचारी संक्रमित मिले हैं ,जानकारी के अनुसार एडीएम लॉ आर्डर की RTPCR की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इधर बीसीसीएल मुख्यालय कोयला नगर में पदस्थापित जीएम कोऑर्डिनेशन प्रकाश चंद्र और जीएम सिविल एसपी बोस भी संक्रमित पाए गए हैं ..सेंट्रल हॉस्पिटल के डॉक्टर प्रेमी टोपनो और उनकी बेटी भी पॉजिटिव मिले हैं वही सूचना मिली है कि धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के छह मेडिकल छात्र भी संक्रमित पाए गए हैं ..अभी तक धनबाद में जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 957 हो गई है। दूसरी और 19 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है.. आरटी -पीसीआर से 1815 लोगों की जांच में 110 संक्रमित मिले ,जबकि रैपिड जांच के माध्यम से 16 80 लोगों की जांच की गई ,जिसमें 49 संक्रमित पाए गए ट्रूनेट से 7 सैंपल की जांच की गई जिसमें दो संक्रमित मिले हैं ।जिस तरह धनबाद के शहरी क्षेत्र में कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहें है ,इससे साफ़ ज़ाहिर है कि कोरोना का सामुदायिक फ़ैलाव तेज़ी से हो रहा है। ऐसे में मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी का पालन करना ज़रूरी हो गया है।

 

 

Read more on Newsbrief