Back

गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,राँची से बिहार जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप को किया जब्त

Brief By Newsbrief / 5:58 PM on 04 Jan 2022


झारखंड के रामगढ जिले के NH/33 रांची पटना हाइवे के कुज्जु ओपी क्षेत्र से एक पिकअप गाड़ी से बिहार जा रही अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को पुलिस ने जब्त किया है। इस मामले में रामगढ एसडीपीओ किशोर रजक ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध विदेशी शराब से लदे एक पिकअप गाड़ी हाइवे से बिहार की ओर जा रही है। 

पुलिस ने जाल बिछाकर देर रात कुज्जु क्षेत्र के हाइवे में वाहन चेकिंग कर इस शराब की खेप को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार  शराब की कुल 61 पेटी बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है। अंधेरे का लाभ उठाकर चालक भागने में सफल रहा है। इस मामले में पुलिस ने कुज्जु ओपी में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Read more on Newsbrief