Brief By Newsbrief / 11:48 PM on 03 Jan 2022
द बर्निंग कार-बोकारो जिले के तेनुघाट डैम के ऊपरी सड़क पर अचानक एक खड़े स्कॉर्पियो पर देखते ही देखते आग लग गई।जिससे गाड़ी पूरी तरह से जल गई। बताया जाता है कि जिस समय गाड़ी में आग लगी,उस समय उसमें कुछ बच्चे बैठे हुए थे। गाड़ी पर बैठे बच्चों को बचा लिया गया।
बताते चलें कि गिरिडह जिला अंतर्गत धनवार के करगली खुर्द निवासी मोहम्मद सिराज अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने के लिए तेनुघाट डैम आए हुए थे। उनकी जेएच 10 सीडी 9515 काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। जिसे देख अगल-बगल के लोगों ने हो-हल्ला किया और इसकी सूचना तेनुघाट ओपी प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह को दी। उसके बाद दमकल की गाड़ी आई और आग पर काबू पाया गया,मगर तब तक गाड़ी जल चुकी थी। किसी भी प्रकार की कोई हताहत नहीं हुई है। उक्त बातों की जानकारी तेनुघाट ओपी प्रभारी श्री सिंह ने बताया।