Back

लातेहार के बरवाडीह में छात्रों का सराहनीय प्रयास,वी फॉर चेंज संस्था ने जरुरतमंदों के बीच किया वस्त्र वितरण

Brief By Newsbrief / 8:53 PM on 03 Jan 2022


लातेहार :- जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के छात्रों के द्वारा नवगठित वी फ़ॉर चेंज संस्था  के द्वारा जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े और जरूरत के कपड़े मुहैया कराने के उद्देश्य से नए और पुराने कपड़ों के संग्रह करने के बाद उन्हें प्रखंड के मोरवाई पंचायत सचिवालय के समीप मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच वितरण करने का कार्यक्रम किया गया जहां इस कार्यक्रम में संस्था से जुड़े युवाओं के साथ-साथ प्रखंड की महिला समाजसेवी संतोषी शेखर पंचायत के मुखिया लीलावती देवी और उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक शामिल हुए जहां उनके द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़े का वितरण करने के साथ-साथ कोविड-19 के आने वाले संक्रमण को लेकर भी एहतियात बरतने की अपील की गई ।संस्था के माध्यम से जरूरत के कपड़े पाकर सैकड़ों ग्रामीणों के चेहरे में खुशी का माहौल देखा गया ।

 

 

Read more on Newsbrief