Brief By Aajtak.in / 12:21 AM on 05 Jun 2021
देश की राजधानी दिल्ली से 60 किलोमीटर दूर हरियाणा के नूंह में लोग वैक्सीनेशन के नाम से भी भाग रहे हैं, यहां एक अजीब सा भ्रम फैला है. मसलन लोग कह रहे हैं वैक्सीन लगवाकर क्या मरना है? यहां वैक्सीनेशन के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है. मुस्लिम धर्म गुरुओं और सामाजिक संस्था से जुड़े लोग इन्हें वैक्सीन के प्रति जागरूक कर रहे है।