Brief By Aajtak.in / 3:06 AM on 16 Dec 2021
महाराष्ट्र में बुधवार को इस नए वैरिएंट के 4 नए मरीज मिले हैं. इन रोगियों में एक महिला और 16 से 67 साल आयु वर्ग के तीन पुरुष शामिल हैं. सभी रोगी बिना लक्षण वाले हैं. वहीं, प्रदेश में कोरोना के आज 925 नए मामले सामने आए हैं और 10 मौतें भी हुई हैं. देश में अब तक 64 लोग ओमीक्रोन से संक्रमित हो चुके है ।