Brief By Moneycontrol / 3:10 AM on 11 Jun 2021
महाराष्ट्र (Maharashtra) में आज (गुरुवार) 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (Covid-19) के 12,207 नए मामले आने से संक्रमित मरीजों की संख्या संख्या बढ़कर 58,76,087 हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन के मुताबिक, इस दौरान संक्रमण से 393 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक 1,03,748 लोगों की इस महामारी से जान जा चुकी है।