Brief By Aajtak.in / 2:22 PM on 17 Nov 2021
करतारपुर कॉरिडोर आज से खुलने जा रहा है। श्रद्धालु अब करतारपुर साहिब गुरुद्वारा के एक बार फिर दर्शन कर सकेंगे. लेकिन यहां जाने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उन लोगों को ही पाकिस्तान में जाने की अनुमति मिलेगी, जिनको वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी होंगी। जो भी श्रद्धालु पवित्र दर्शन के लिए जा रहे हैं, उनको अपने साथ आरटीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट ले जानी होगी। आरटीपीसीआर रिपोर्ट 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए।