Back

रिम्स ने रची चिकित्सा की नई उपलब्धि, 20% क्षमता से काम कर रहे दिल का सफल ऑपरेशन

Brief By Livehindustan.com / 6:51 PM on 03 Nov 2026


रांची के रिम्स ने पहली बार जटिल व्हीट प्रोसीजर सर्जरी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. पलामू के 55 वर्षीय मरीज का दिल महज 20 फीसदी क्षमता से काम कर रहा था. डॉक्टरों ने खराब एओर्टिक वॉल्व को कृत्रिम वॉल्व से बदलने के साथ महाधमनी की मरम्मत की. आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त हुई सर्जरी के बाद मरीज की हालत में सुधार है. 

Read more on Livehindustan.com