Brief By The News Post / 9:35 AM on 03 Nov 2026
जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर में सोमवार रात पारिवारिक विवाद के दौरान 111 सेव लाइफ अस्पताल के संचालक डॉ. ओपी आनंद को उनके बड़े भाई सत्यप्रकाश सुधांशु ने कथित तौर पर गोली मार दी. गोली डॉक्टर की पीठ में लगी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया. घटना गायत्री शिक्षा निकेतन परिसर में हुई. वारदात के बाद आरोपी भाई फरार है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.